न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में आकस्मिक स्थिति में आग लगने और सिलिंडर फटने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन संयंत्र, रेत और पानी आदि की व्यवस्था कराने पर जोर दिया जा रहा है। अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग व आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का अध्यापकों व रसोइयों को जिला आपदा प्रबंध समिति के सहयोग से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। यदि किसी भी प्रकार की कोई कमी है या अग्निशमन संयंत्र रीफिल नहीं है अथवा वैधता समाप्त हो गई है तो तत्काल अग्निशमन संयंत्र को रीफिल एवं वैधता आदि में वृद्धि करा ली जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर इन यंत्रों का उपयोग किया जा सके।
बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में आकस्मिक स्थिति में आग लगने और सिलिंडर फटने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन संयंत्र, रेत और पानी आदि की व्यवस्था कराने पर जोर दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिए हैं कि अगर आपात स्थिति में अग्निशमन यंत्र नहीं चला तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने विद्यालय स्तर पर अग्निशमन संयंत्रों को सुव्यवस्थित रखने, समयांतर्गत रीफिल कराने के निर्देश दिए हैं। अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग व आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का अध्यापकों व रसोइयों को जिला आपदा प्रबंध समिति के सहयोग से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षण कार्य एवं मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत पका पकाया मध्याह्न भोजन भी रसोई घर में बनाया जा रहा है। इसके लिए अग्निशमन संयंत्रों का सदैव क्रियाशील होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
बीएसए संदीप कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सभी बीईओ अपने विकास खंड से संबंधित सभी परिषदीय विद्यालयों में निर्देशानुसार अग्निशमन संयंत्रों को क्रियाशील करा लें और रीफिल और वैधता का परीक्षण करा लें। यदि किसी भी प्रकार की कोई कमी है या अग्निशमन संयंत्र रीफिल नहीं है अथवा वैधता समाप्त हो गई है तो तत्काल अग्निशमन संयंत्र को रीफिल एवं वैधता आदि में वृद्धि करा ली जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर इन यंत्रों का उपयोग किया जा सके।
विद्यालय में अग्निशमन संयंत्र उपलब्ध न होने और अक्रियाशील पाए जाने पर आदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके लिए संबंधित को जिम्मेदार ठहराते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद