हाथरस : पीड़ित धर्मवीर सिंह गौतम। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
नौकरी लगवाने के नाम पर मोटी रकम हड़पने की शिकायत पुलिस से की गई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये वापस कराने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धर्मवीर सिंह गौतम पुत्र रामस्वरूप गौतम निवासी गढ़ी गुमानी ने शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपने बेटे गोविंद सिंह की नौकरी के लिए दिसंबर 2020 में तीन बार में कुछ लोगों को दस लाख रुपये दिए थे।
दो व्यक्ति आगरा व एक गांव का व्यक्ति धोखाधड़ी में शामिल है। नौकरी के नाम पर आरोपियों ने फर्जी आईडी कार्ड थमा दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर आरोपियों ने धमकी दी। रुपये मांगने पर आरोपी काफी समय से लगातार बहानेबाजी कर रहे हैं और तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। संवाद