न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कस्बा में सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में एक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
अवधेश कुमार नाम के इस युवक ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से यह फोटो वायरल किया था। हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू वाहनी के नगराध्यक्ष अंकुर शर्मा और विश्व हिंदू साम्राज्य के प्रांतीय नियुक्ति प्रभारी अनमोल गुप्ता, गोविंद वार्ष्णेय ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। संवाद