फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
हादसे में मृत हरपाल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र में बाईपास पर बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
सासनी क्षेत्र के गांव लुटसान निवासी 30 वर्षीय हरपाल सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह गांव में ही परचून की दुकान करता था। शनिवार को हरपाल बाइक से अपनी ससुराल आगरा गया था। वहीं से देररात को बाइक से वह लौट रहे थे। इस बीच बाईपास पर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नहरोई गांव के निकट बाईपास पर बाइक सवार हरपाल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मच गया। परिवार व गांव के लोग रात को ही पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। शव गांव पहुंचा तो मातमी सन्नाटा छा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें