फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 25 डिग्री कॉलेजों के 990 विद्यार्थियों ने दिया बीएड का इम्तिहान

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शहर में बनाए गए दो केंद्रों पर शुक्रवार को बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2020-22 के विद्यार्थियों की परीक्षा की शुरुआत हुई।बागला डिग्री कॉलेज में 20 डिग्री कॉलेजों के 799 में से 781 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 18 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में बनाए गए दो केंद्रों पर शुक्रवार को बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2020-22 के विद्यार्थियों की परीक्षा की शुरुआत हुई। दोनों केंद्रों पर 990 परीक्षार्थी शामिल हुए। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के निर्देशों के आधार पर दोनों नोडल केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा नकल विहीन हुई।
बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2021-23 और बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2020-22 के विद्यार्थियों की परीक्षा में दोनों केंद्रों पर 25 डिग्री कॉलेजों के 990 विद्यार्थी शामिल हुए। बागला डिग्री कॉलेज में 20 डिग्री कॉलेजों के 799 में से 781 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 18 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती डिग्री कॉलेज में पांच डिग्री कॉलेजों के 221 में से 209 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 12 गैरहाजिर रहे। पहले दिन की परीक्षा में बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी शामिल हुए। सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक परीक्षा हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें