फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरलोडिंग खत्म करने के लिए लगेंगे 800 ट्रांसफॉर्मर

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसओवरलोडिंग की समस्या खत्म करने के लिए जिले में 800 से अधिक ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।अधिकारियों की मानें तो दिवाली से पहले काम शुरू हो जाएगा।33\/11 केवीए के तीन नए सबस्टेशन भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ओवरलोडिंग की समस्या खत्म करने के लिए जिले में 800 से अधिक ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। गुजरात की मांटीकारलो कंपनी 581 किमी नई बंच कंडक्टर लाइन डालेगी। ये काम रिवेंप स्कीम के तहत होंगे। निगम स्तर से कार्यदायी संस्था नियुक्त होने के बाद विभागीय अधिकारी जल्द काम शुरू होने की बात कह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों 64 बिजलीघरों के दो लाख साठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है। जिले भर में कई साल पहले आरएपीडीआरपी योजना के तहत बंच कंडक्टर लाइन डाली गई थी। अब ये लाइन जर्जर हो गई है। सौभाग्य योजना में दस हजार उपभोक्ताओं के शामिल होने के चलते सिस्टम पर लोड भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से रिवेंप स्कीम का क्रियान्वयन किया गया है। अधिकारियों की मानें तो दिवाली से पहले काम शुरू हो जाएगा। 33/11 केवीए के तीन नए सबस्टेशन भी बनेंगे। इससे आने वाले दिनों में लोगों को पर्याप्त बिजली मिलेगी। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि रिवेंप स्कीम का काम गुजरात की एक कंपनी है मांटीकारलो करेगी। शायद एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें