फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दूध विक्रेता के 50 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
हाथरस : पीड़ित दूध विक्रेता। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सवा दस बजे एक दूध विक्रेता की टंकी से बदमाशों ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। दूध विक्रेता बैंक से रुपये निकालने के बाद पंत चौराहा स्थित एक दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए रुका था। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव आमा धनौली निवासी साहूकार के पुत्र सुरेंद्र कुुमार डेरियों पर दूध देने का काम करते हैं। मंगलवार को सुरेंद्र ने जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पचास हजार रुपये निकाले थे। रुपये उन्होंने एक पॉलीथिन में लपेटकर दूध की टंकी में डाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद वे पंत चौराहा स्थित एक दुकान पर अपना मोबाइल रिचार्ज कराने आए थे। गांव जाकर जब टंकी खोली तो उसमें से रुपये गायब थे। पीड़ित ने तत्काल कोतवाली आकर सूचना दी। पुलिस ने तुरंत पंत चौराहे के पास वाली बस्ती से दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें