बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, जिला प्रचारक आरएसएस मुनेंद्र , नगर प्रचारक अनमोल, सह नगर कार्यवाह टिंकू राणा रहे।
जॉयंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 47 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, जिला प्रचारक आरएसएस मुनेंद्र , नगर प्रचारक अनमोल, सह नगर कार्यवाह टिंकू राणा ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। आयोजकों ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
फाउंडेशन की ओर से सेंट्रल कमेटी मेंबर बृजमोहन शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट, पास्ट प्रेसिडेंट अशोक अग्रवाल, यूनिट डायरेक्टर पुनीत पोद्दार, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर सीमा वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर सोनल अग्रवाल एवं हाथरस के अंतर्गत जायंट्स के सभी ग्रुपों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में रक्तदान हुआ। कार्यक्रम में प्रवीण वार्ष्णेय, सुनीत आर्य आदि मुख्य रूप से शामिल थे।