न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना से बचाव के लिए लोग टीकाकरण करा रहे हैं। सामाजिक संगठन भी स्थान-स्थान पर शिविर लगा रहे हैं। शनिवार को जिले भर के 40 केंद्रों पर 3052 लोगों को टीके लगाए गए। वहीं वैक्सीन की किल्लत भी सामने आ रही है। शहर के रामबाग इंटर कॉलेज सहित कई स्थानों पर कई संस्थाओं ने शिविर लगाए। कई शि विरों का नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शुभारंभ किया और वहां टीका लगवाने वाले लोगों का हालचाल पूछा। संवाद