न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में टीकाकरण का अभियान जारी है। मंगलवार को जिले के 61 केंद्रों पर 2318 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इसमें 18 से 44 आयु वर्ष के लोग भी शामिल थे। इस टीकाकरण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह भी दिखा। कुछ लोगों को दूसरी डोज भी लगाई गई। अधिकारी टीकाकरण अभियान की निगरानी करते रहे। संवाद