न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडी समिति में आढ़त चलाने वाले कारोबारियों ने मंडी का बकाया जमा नहीं किया है। 12 आढ़तियों पर लगभग बीस लाख रुपये का बकाया है। इनको आरसी जारी की गई है। यदि इसके बाद भी आढ़तियों ने बकाया जमा नहीं किया तो इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मंडी समिति में फल सब्जी व गल्ला आढ़त की चार सौ दुकानें हैं। कई आढ़तियों द्वारा मंडी प्रशासन द्वारा बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी मंडी के आढ़तियों से बकाया जमा करने की सुध नहीं ली।
मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि बारह आढ़तियों पर बीस लाख रुपये का बकाया है। जिनकी आरसी निकाली गई है। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद