न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने खाका खींच लिया है। प्रशासन की ओर से नगर निकायों में मतदान कराए जाने के लिए बूथों के निर्धारण कर दिया गया है। नगर पालिका व नगर पंचायत के सीमा विस्तार के हिसाब से नए बूथ भी तय कर दिए गए हैं। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी गई है। निकाय चुनाव में जिले में 115 मतदान केंद्रों पर 2,79,374 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिले की नगर पालिका परिषद हाथरस और नगर पंचायत सहपऊ का सीमा विस्तार किया गया है। इसके बाद अब इन दोनों ही निकायों में प्रथम बार निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। नगर पालिका परिषद हाथरस में पिछले निकाय चुनाव में 27 वार्ड में 34 मतदान केंद्र व 151 बूथों पर मतदान प्रकिया हुई थी। अब सीमा विस्तार के बाद 35 वार्ड में 54 मतदान केंद्रों व 170 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया होगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। संवाद
निकाय -- बूथ -- मतदान केंद्र -- मतदाता (करीब)
हाथरस -- 170 -- 54 -- 1,40,874
सहपऊ -- 10 -- 5 -- 8 हजार
मुरसान -- 15 -- 3 -- 12 हजार
सिकंदराराऊ -- 41 -- 25 -- 40 हजार
सादाबाद -- 37 -- 15 -- 34 हजार
मेंडू -- 15 -- 3 -- 11 हजार
हसायन -- 10 -- 3 -- 5 हजार
सासनी -- 12 -- 4 -- 10 हजार
पुरदिलनगर -- 21 -- 3 -- 18,500
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को पूर्ण किया जा रहा है। मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों को चयन कर लिया गया है। इन पर सभी सुविधाओं की जल्द जांच कराई जाएगी।
-राजेश कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।