फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 15 साल पुराने वाहन सड़क से हटाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में सड़कों पर चल रहे 15 वर्ष पुराने वाहनों को हटाने की तैयारी की जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यदि इन वाहन स्वामियों ने वाहनों को कबाड़ में खत्म कराया तो इनको नया वाहन खरीदने में प्रमाणपत्र दिखाने के साथ छूट मिलेगी। दो पहिया वाहनों पर 15 प्रतिशत और यात्री व माल वाहन संदेय (वाहन खरीद पर लगने वाला कर) कर में आठ वर्ष तक छूट मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिला ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र में आता है। यहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए 15 साल पुराने वाहन सड़क पर नहीं दौड़ पाएंगे। पूर्व में 24 हजार वाहनों को हटाया गया था। अब फिर से पुराने वाहनों की जिले की सड़कों से हटाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ नीतू सिंह ने बताया कि पुराने वाहनों को कबाड़ कराने और निक्षेप प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद निजी वाहन खरीदने पर कर में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। माल/यात्री वाहनों के क्रय पर आठ वर्ष तक संदेय कर में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट स्क्रैप प्रमाणपत्र जारी होने के एक साल के अंदर वाहन खरीदने पर लागू होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें