फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर में डलेगी 145 किमी नई बंच कंडक्टर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस शहर के लोगों को आने वाले दिनों में बिजली संकट से निजात मिलेगी। शहर में रिवेम्प स्कीम के तहत 145 किमी नई बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। सितंबर के पहले सप्ताह में एजेंसी के आने के साथ काम शुरू कराने का प्रयास अधिकारी कह रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए कार्य योजना बनाई है। पूरे जिले में 581 किमी लाइन डलना तय हो गया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा आमजन को पर्याप्त बिजली पहुंचाने के लिए रिवेम्प स्कीम का क्रियान्वयन किया है। इसके तहत बिजली सिस्टम का कायाकल्प होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर में काम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां ज्यादा चोरी हो रही है। उन इलाकों में आर्म्ड केबल डाली जाएगी। साथ ही पुलिस लाइन के निकट एक नया बिजलीघर भी बनाया जाएगा। इस मामले में अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि शहर में 145 व जिले में 581 किमी नई बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें