न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू में बुखार से पीड़ित 11 साल की किशोरी की हालत अचानक ज्यादा खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन रोते-बिलखते शव को लेकर गांव चले गए।
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू निवासी सुभाष की 11 साल की बेटी सुहानी को बुखार आ रहा था। उसे किसी निजी चिकित्सक से दवा दिलवाई गई, लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ।
मंगलवार की सुबह अचानक बच्ची की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्ची को देखा और मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए और वह रोने-बिलखने लगे। संवाद