फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विष्णुपुरी की राह कब होगी सुगम, लटकते तार दे रहे बिजली संकट

Wed, 12 Apr 2023 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विष्णुपुरी इलाके में सड़क जर्जर हालत में है। साफ सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। बिजली के तार जगह-जगह लटक रहे हैं। लोगों को आए दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। विष्णुपुरी के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। कई बार समस्याओं के निदान के लिए मांग की गई। लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में समस्याओं का अंबार है। इस कारण लोगों को दुश्वारियों के बीच जीवन यापन करना पड़ रहा है। शहर के विष्णुपुरी की बात करें तो यहा सड़क में जगह जगह गढ़ढे हो रहे हैं। ये सड़कें आमजन को राहत देने की बजय दर्द दे रही है। इसके अलावा विष्णुपुरी इलाके में हैडपंप भी खराब है। इस कारण आमजन को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। बिजली की लाइनेें भी जगह जगह जर्जर हालत में झूल रही है। इस कारण जरा सा लोड पड़ने के साथ बिजली गुल हो जाती है। इस कारण लोगों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। समस्याओं का निदान न होने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क में जगह जगह गढ्ढे हो रहे हैं। इस कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। अधिकारी सड़कों को बनवाने पर ध्यान दें। ताकि गंतव्य की दूरी तय करने में राहत मिल सके। - प्रदीप, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

बिजली की लाइनें जगह जगह झूल रही है। आए दिन लाइनों में फॉल्ट के कारण पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इस कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब गर्मी से पहले लाइन दुरुस्त हो तो काफी राहत मिलेगी। - अनिल, स्थानीय निवासी
सड़क जर्जर हालत में है। बिजली की लाइनें झूल रही है। हैडपंप खराब है। मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी समस्याओं को दूर करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - रमेश चंद्र, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें