फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आज हाथरस में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, स्वर्णोदय महोत्सव में करेंगी शिरकत

Thu, 18 Jul 2024 06:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राज्यपाल के आगमन में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरीकेडिंग, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था करने के साथ ही महाविद्यालय में वाहन पार्किंग की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। 
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज 18 जुलाई को आयोजित होने वाले स्वर्णोदय महोत्सव में शिरकत करेंगी। 17 जुुलाई को कॉलेज प्रशासन व प्रशासनिक अफसरों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर 17 जुलाई को पूरे दिन कॉलेज में अफसरों तैयारियों का जायजा लेते हुए नजर आए। राज्यपाल के आगमन में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरीकेडिंग, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था करने के साथ ही महाविद्यालय में वाहन पार्किंग की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। पुलिस फोर्स तैनात करने के लिए स्थान चिन्हित किए गए। यातायात व्यवस्था के लिए रूट भी डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें