फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सरकारी अस्पताल होंगे हाईटेक, अब जांच रिपोर्ट संभालकर रखने से मिलेगा छुटकारा

Sat, 08 Apr 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ई-हॉस्पीटल योजना के तहत सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को ऑनलान करने की योजना है। इसके क्रम में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, मुुरसान, सादाबाद सीएचसी, सासनी सीएचसी व सिकंदराराऊ सीएचसी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग जिले के सरकारी अस्पतालों को हाईटेक करने की कवायद में जुट गया है। ई-हॉस्पीटल योजना के तहत बागला जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित चार सीएचसी पर मरीजों का डाटा जल्द ही ऑनलाइन हो जाएगा। इससे मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट संभाल कर रखने से छुटकारा मिल जाएग।

विज्ञापन


ई-हॉस्पीटल योजना के तहत सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को ऑनलान करने की योजना है। इसके क्रम में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, मुुरसान, सादाबाद सीएचसी, सासनी सीएचसी व सिकंदराराऊ सीएचसी को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग इन सभी अस्पतालों में मरीजों का डाटा जल्द ही ऑनलाइन करने वाला है। चिकित्सक एक क्लिक पर मरीज की मेडिकल हिस्ट्री जान सकेंगे। पहले चरण में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रेफर मरीजों का डाटा आनलाइन रखा जाएगा। इसके लिए इमरजेंसी में सिस्टम लगा दिया गया है। जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत अस्पताल के पर्चा काउंटर पर मरीजों की डिटेल ली जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी यह डीटेल कंप्यूटर में दर्ज करेेगा। इसके बाद यह डिटेल चिकित्सक के पास पहुंच जाएगी। एक क्लिक में चिकित्सक की मेडिकल हिस्ट्री चिकित्सक की स्क्रीन पर होगी। चिकित्सक कंप्यूटर पर ही दवाएं लिखेगा। इसके बाद यह दवाओं की पूरी जानकारी दवा कक्ष में लगे कंप्यटर पर पहुंच जाएगी। जहां स्वास्थ्यकर्मी मरीज को दवा दे देगा। स्वास्थ्य विभाग इस योजना को लागू करने में जुट गया है। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत होगी। अधिकरियों ने जल्द ही अतिरिक्त स्टाफ मिलने की आशा जताई है।
विज्ञापन


रेफर केसों पर रखी जा सकेगी नजर
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कंप्यूटर सिस्टम लगा दिया गया है। योजना के पहले चरण में इमरजेंसी में रेफर होकर इलाज के लिए आने वाले मरीजों और अस्पताल से रेफर हाने वाले मरीजों पर निगरानी रखी जाएगी।

ई हॉस्पीटल के तहत बागला जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल सहित चार सीएचसी को ऑनलान किया जा रहा है। यहां मरीजों का डाटा ऑनलाइन किया जाएगा। इसकी प्रकिया चल रही है। जल्दी ही योजना धरातल पर होगी। योजना को लागू करने के लिए जल्द ही अतिक्त स्टाफ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। - डॉ. राजीव गुप्ता, एसीएमओ
जिला अस्पताल में मरीजों को ऑनलाइन करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इमरजेंसी में कंप्यूटर सिस्टम लगया गया है। पहले चरण में इमरजेंसी में रेफर मामलों की डिटेल ऑनलाइन की जाएंगी। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें