फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक-बालिकाओं के होंगे खेल ट्रायल्स

Sat, 23 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए दो वर्गों में खिलाड़ियों के ट्रॉयल होंगे। ट्रॉयल12 वर्ष से कमऔर 15 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के होंगे। प्रवेश के लिए ट्रॉयल जिला, मंडल और राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।सहायक प्रशिक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि 12 वर्ष से कम आयु के जिम्नास्टिक बालकों का जिला स्तरीय ट्रॉयल दो फरवरी को, मंडलीय ट्रॉयल छह फरवरी को एवं 12 और 13 फरवरी को आगरा में राज्य स्तरीय ट्रॉयल होगा। 12 वर्ष से कम की बालिकाओं का जिला स्तरीय जिम्नास्टिक का ट्रॉयल पांच फरवरी को, नौ फरवरी को मंडल स्तरीय एवं 14-15 फरवरी को राज्य स्तरीय जिला स्तरीय होंगे। 12 वर्ष से कम उम्र के बालकों के तैराकी के जिला स्तरीय ट्रॉयल दो फरवरी को, मंडल स्तरीय ट्रायल छह फरवरी को, 12-13 फरवरी को लखनऊ में राज्य स्तरीय ट्रॉयल होंगे।15 वर्ष से कम के बालकों के कुश्ती के ट्रॉयल दो फरवरी को जिला स्तरीय, छह फरवरी को मंडल स्तरीय और 12-13 फरवरी को वाराणसी में राज्य स्तरीय ट्रॉयल होंगे। हॉकी के लिए 15 वर्ष तक के बच्चों के जिला स्तरीय ट्रॉयल दो फरवरी, मंडल स्तरीय ट्रॉयल छह फरवरी एवं 12-13 फरवरी को लखनऊ में राज्य स्तरीय ट्रॉयल होंगे। इस दौरान 15 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के बॉलीबॉल, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जूड़ो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हैंडबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बॉस्केट बॉल, तीरंदाजी के लिए ट्रॉयल का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें