फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किशोरी के साथ की छेड़खानी, परिजनों ने आरोपी को जमकर पीटा

Sun, 30 Apr 2023 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

13 वर्षीय किशोरी रविवार को अपने दादा के जूते पॉलिश कराकर घर लौट रही थी। इस बीच गांव के आरोपी ने उसे बुलाया। आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। किशोरी उसकी पकड़ से छूटकर वहां से भाग गई।
विज्ञापन
छेड़खानी में गिरफ्तार युवक प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को गांव के ही एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। इसके बाद आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़खानी की और अश्लील हरकत करने की कोशिश की। जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी को जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


13 वर्षीय किशोरी रविवार को अपने दादा के जूते पॉलिश कराकर घर लौट रही थी। इस बीच गांव के आरोपी ने उसे बुलाया। आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। किशोरी उसकी पकड़ से छूटकर वहां से भाग गई। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों से रोते हुए पूरी बात बताई। परिजनों ने आरोपी को जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चंद्र प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें