फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवती से की छेड़खानी और कपड़े फाड़े, तेजाब फेंकने की दी धमकी

Wed, 14 Jun 2023 07:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीड़िता के पिता ने कहा कि 12 जून की दोपहर करीब दो बजे उसकी बेटी घर पर कामकाज कर रही थी। इस दौरान दो युवक घर में घुस आए। उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा सुनकर गांव के कुछ लोग और उसका बेटा मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
छेड़खानी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में घर पर काम करते समय युवती से छेड़खानी करने और कपड़े फाड़ने के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने कहा कि 12 जून की दोपहर करीब दो बजे उसकी बेटी घर पर कामकाज कर रही थी। इस दौरान दो युवक घर में घुस आए। उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा सुनकर गांव के कुछ लोग और उसका बेटा मौके पर पहुंच गए। 

यह देखकर आरोपी जान से मारने और मुंह पर तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी देकर भाग गए। आरोपी छह जून को भी युवती से छेड़खानी कर चुके हैं। इस मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 354, 354 ख और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें