कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे संप्रदाय के युवक से एक युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजनों ने उसकी शादी थाना सादाबाद क्षेत्र के युवक से कर दी। शादी के बाद भी युवती अपने प्रेमी से बात करती थी। इस कारण पति ने उसे छोड़ दिया। एक बार फिर युवती अपने प्रेमी के संपर्क में आ गई। मंगलवार को प्रेमी को मारपीट के मामले में कोतवाली चंदपा से शांति भंग में पाबंद किया गया था।पुलिस बुधवार को उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाई। प्रेमिका भी यहां आ गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई, जबकि प्रेमी कहीं और शादी करना चाहता है। इस बात को लेकर प्रेमिका ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया।