गांव गुवरारी के पास ईंट भट्ठा से शुक्रवार शाम को एक मजदूर को मथुरा पुलिस दुष्कर्म के आरोप में पकड़ कर ले गई। युवक के परिजनों ने युवक के अपहरण की झूठी सूचना मुरसान पुलिस को दे दी। अपहरण की सूचना पर थाना पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। छानबीन में पता चला कि आरोपी सचिन के खिलाफ मथुरा के थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। कई दिनों से मथुरा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने गांव गुवरारी के पास हिरासत में ले लिया।