शहर के कलवारी स्थित आशी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर डीएसओ ने बुधवार को छापा मारा। केंद्र पर निर्धारित स्टॉक से दोगुने से भी ज्यादा गैस सिलिंडर रखे मिले। गैस सिलिंडर हाथरस गैस एजेंसी के थे। डीएसओ ने केंद्र संचालक को नोटिस जारी किया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में डीएसओ की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को परीक्षा केंद्र पर जाते समय डीएसओ ध्रुवराज यादव को गांव कलवारी स्थित आशी सीएससी पर अधिक संख्या में गैस सिलिंडर रखे दिखाई दिए।
इस डीएसओ ने छापा मारा। केंद्र संचालक ने बताया कि उसके पास सीएससी के माध्यम से हाथरस गैस एजेंसी से सिलिंडर बिक्री करने का समझौता पत्र है।उन्होंने डीएसओ को समझौता पत्र दिखाया।
समझौता पत्र के अनुसार सीएससी में सात सिलिंडर ही स्टॉक में पूरी सुरक्षा के साथ रखने का प्रावधान है, लेकिन मौके पर 15 सिलिंडर रखे मिले। डीएसओ ने सभी सिलिंडर के संबंधी दस्तावेजों की जांच की।
डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि केंद्र पर सात सिलिंडर रखकर बिक्री करने के निर्देश हैं। स्टॉक से अधिक संख्या में केंद्र पर सिलिंडर पाए गए हैं। सीएससी संचालक को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी जारी की गई है। वहीं, संबंधित गैस एजेंसी संचालक को भी नोटिस दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है।