फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: गैस एजेंसियों पर दिनभर लगी रही भीड़, एजेंसियों संचालकों ने बंद किए शटर, अब 45 दिन बाद होगी गैस बुकिंग

Fri, 13 Mar 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अटल टाल निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले माह 28 फरवरी को बुकिंग कराई थी, लेकिन सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पाई। सासनी गेट निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि केवाईसी के लिए सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
शहर के आगरा रोड स्थित गैंस एजेंसी पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 मार्च  को भी आगरा रोड, घंटाघर, गणेश गंज सहित शहर व देहात की विभिन्न गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं को बुकिंग और केवाईसी से जुड़ी समस्याओं के कारण बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़े। कुछ एजेंसी संचालकों ने भीड़ के चलते बार-बार शटर बंद कर दिए।

विज्ञापन


सर्वर समस्या के चलते दिन भर में एक एजेंसी पर 20 केवाईसी ही पूरी हो पाई। अटल टाल निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले माह 28 फरवरी को बुकिंग कराई थी, लेकिन सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पाई। सासनी गेट निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि केवाईसी के लिए सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।

सोखना निवासी गिरेंद्र सिंह ने कहा है कि बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जंक्शन निवासी विशाल ने बताया कि वह सिलिंडर लेने मेंडू स्थित एजेंसी पर आए थे, पता चला कि यहां गोदाम पर गैस नहीं है। सादाबाद में भी केवाईसी कराने पर उपभोक्ताओं की गैस एजेंसी कर्मियों से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


चूल्हे पर पकाना पड़ रहा खाना
महिलाएं भी घर के कामकाज छोड़कर सिलिंडर के लिए चक्कर काट रही हैं। स्थानीय निवासी इशरत अली ने बताया कि रमजान चल रहे हैं, ऐसे सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। ऋषभ सोनी ने बताया कि वह लगातार गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला है। मजबूरी में चूल्हे पर खाना पकना पड़ रहा है।

अब 45 दिन बाद होगी गैस बुकिंग
हाथरस जिले के ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं को अब सिलिंडर बुकिंग के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ता 25 दिन की बजाय 45 दिन बाद ही गैस की दोबारा बुकिंग करा सकेंगे। इस बदलाव से जिले के करीब ढाई लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं पर असर पड़ने की संभावना है। जिले में ग्रामीण क्षेत्र में संचालित 25 गैस एजेंसियों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इन एजेंसियों से करीब 2.5 लाख उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें