फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क पर फैला कूड़ा, दुर्गंध से परेशान हो रहे राहगीर

Tue, 04 Apr 2023 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ नगर पालिका के वाहन से पुरदिलनगर रोड पर कूड़ा फेंका जा रहा है।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नगर में पुरदिलनगर मार्ग के दोनों ओर नगर पालिका सिकंदराराऊ द्वारा कूड़ा फिकवाया जा रहा है। आलम यह है अब कूड़ा सड़क पर फैलने लगा है। यहां से उठने वाले दुर्गंध के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका सिकंदराराऊ द्वारा क्षेत्र में डंपिंग यार्ड के लिए जगह तलाश नहीं की जा सकी है। ऐसे में क्षेत्र का कूड़ा पुरदिलनगर मार्ग के दोनों ओर काफी समय से फिकवाया जा रहा है।इस रोड पर करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में कूड़ा फैला हुआ है। गर्मी बढ़ने पर क्षेत्र में दुर्गंध भी बढ़ने लगी है। आसपास कॉलोनियों में निवास करने वाले लोग भी परेशान होने लगे है। लोगों के मुताबिक कई बार समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद के अफसर स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे हैं। सार्वजनिक मार्ग पर कड़ा फिकवाना काफी गलत है। - नरेंद्र सिंह चौहान, निवासी भूतेश्वर कॉलोनी
विज्ञापन

-
मार्ग से आना-जाना तक दूभर हो गया है। कूड़े के ढ़ेर के पास निराश्रित पशु बिचरते हैं, जो कई बार लोगों पर हमलावर तक हो जाते हैं। - कमल जाखेटिया निवासी पुरदिलनगर
-
दो दिन पूर्व कूड़े में लगी आग लगा दी गई थी। इससे खेत में फसल जलने का खतरा महसूस होने लगा था। दमकल कर्मियों ने मौके पर आकर स्थिति संभाली थी। - ताहिर अली तारबाबू निवासी पुरदिलनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें