कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ चार नामजदों और एक अज्ञात व्यक्ति ने रात के वक्त घर में घुसकर तमंचों के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 जून की रात जब वह घर में अकेली थी। रहीश, राजाबाबू, नासिर, चाहत एवं एक अन्य अज्ञात रात नौ बजे घर में घुस आए और अंदर से किबाड़ें बंद कर लीं। दो लोगों ने तमंचा निकाल लिया तथा कनपटी पर रखकर दुष्कर्म किया। जाते-जाते ये लोग जान से मारने की धमकी देकर गए। रिपोर्ट करने कोतवाली गई तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की और भगा दिया। मजबूरी में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।