गणेश चतुर्थी पर निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
- फोटो : Samvad
गणेश चतुर्थी के मौके पर मंगलवार को नगर के मोहल्ला बारहसैनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 10 झांकियां और बैंड शामिल थे। मां काली की सवारी और आदिवासियों की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। कई जगहों पर पुष्प्वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शुभारंभ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, अजय प्रताप सिंह जादौन, प्रवीण वार्ष्णेय डाॅबी भाई, कुंवर नितिन पुण्ढीर, मीरा माहेश्वरी आदि ने गणपति की पूजा-अर्चना कर किया। शोभायात्रा में इस्लामनगर का मशहूर नासिक ढोल पार्टी, गणपति बप्पा का सुसज्जित रथ, मां काली की सवारी बड़े हनुमान जी की झांकी, शंकर जी के गणों की बरात सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
कोतवाल आशीष कुमार सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी राजेश सरोज पुलिस बल के साथ रहे। अध्यक्ष अखिल वार्ष्णेय, केदार बाबू वार्ष्णेय, सभासद राज वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, हर्षित वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय, निधीशराज वार्ष्णेय, नीरज गुप्ता व सौरभ वार्ष्णेय आदि थे।