तहसीलदार को ज्ञापन देते हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के मुरसान क्षेत्र की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसके वीडियो बनाने के मामले में लोगों में रोष बना हुआ है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा इस मामले से जुड़े अन्य कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस घटना से आरोपियों के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त है। इसे लेकर कई सामाजिक संगठन व भाजपा नेता सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की संपत्ति को जब्त कराने व उनके मकानों पर बुल्डोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार से सामाजिक संगठन व राजनैतिक लोग मुलाकात कर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 9 मई को अपनी ननिहाल जा रही थी। रास्ते में शोएब पुत्र औसाब कुरैशी व इमरान पुत्र आमीन कुरैशी निवासी मोहल्ला व्यापारी, मुरसान बुरी नियत से जबरदस्ती भट्ठे के पीछे खींच कर ले गए और दोनों ने जबरदस्ती बारी-बारी से गलत काम किया। इस दौरान किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए।
जिन्हें देखकर वह लोग आरोपी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए और कहा कि अगर यह बात तूने अपने परिवार वालों को बताई, तो तुझे व तेरे भाई को जान से मार देंगे। इन लोगों द्वारा गलत काम की वीडियो भी बनाई गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसकी पुत्री को वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल किया करते थे।