फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को धनराशि आवंटित

Tue, 04 Apr 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना वर्ष 2022-23 के तहत जिले की चयनित पांच ग्राम पंचायतों को मिले पुरस्कार के सापेक्ष धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। अब यह ग्राम पंचायतें इस धनराशि से अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करा सकेंगी। इसे लेकर शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन कराए गए थे। इन ग्राम पंचायतों को जिला स्तर से सत्यापन कर प्रदेश पर भेजा गया था। इनमें यहां जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयनित कर पुरस्कृत किया गया था। यहां जिले की ग्राम पंचायत खेडा बरामई, नगला गजुआ, जिरौली, रुद्रपुर, राजपुर को चयनित किया गया था। अब इन ग्राम पंचायतों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम पुरस्कार के सापेक्ष धनराशि का आवंटन कर दिया गया है।
शासन ने निर्देश देते हुए कहा है कि इस धनराशि को ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन में पंचायत कार्यालय की स्थापना, कम्प्यूटर, प्रिंटर इंटरनेट की व्यवस्था, गोशालाओं के संचालन, पुस्तकालय की स्थापना, हेल्थ कैंप, ठोस एवं तरल पदार्थ अपशिष्ट प्रबंधन आदि पर खर्च किया जा सकता है। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों के खातों में धनराशि भेज दी गई है। इसके खर्च करने को लेकर भी निदे्रश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों को मिली धनराशी
प्रथम पुरस्कार खेड़ा बरामई 10 लाख
द्वितीय पुरस्कार नगला गजुआ 10 लाख
तृतीय पुरस्कार जिरौली 6 लाख
चतुर्थ पुरस्कार रुद्रपुर 4 लाख
पंचम पुरस्कार राजपुर 2 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें