फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवती से शादी करने पर अड़ी सहेली, थाने पहुंचा मामला, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 22 Jul 2024 06:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक युवती की कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र निवासी युवती से दोस्ती है। दोनों युवतियों में चार साल से दोस्ती है। युवती ने अपनी सहेली से कहा कि तू मेरे ही साथ शादी करेगी, अगर तू मेरे साथ शादी नहीं करेगी तो मैं तेरी शादी अन्य जगह नहीं होने दुंगी।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 जुलाई को कोतवाली हाथरस गेट में एक ऐसा मामला पहुंचा जिसने पुलिस को भी अचंभे में डाल दिया। अपने परिजनों के साथ कोतवाली हाथरस गेट पहुंची एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी एक सहेली (महिला मित्र) उससे शादी करने का दबाव बना रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक इलाका निवासी एक युवती की कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र निवासी युवती से दोस्ती है। दोनों युवतियों में चार साल से दोस्ती है। रानी का नगला रहने वाली युवती के परिजन उसकी शादी करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच कोतवाली सदर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपनी सहेली से कहा कि तू मेरे ही साथ शादी करेगी, अगर तू मेरे साथ शादी नहीं करेगी तो मैं तेरी शादी अन्य जगह नहीं होने दुंगी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में सीओ सिटी राम प्रवेश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें