फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी विरासत और शान हैं जंगे आजादी के दीवाने

Sun, 21 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। पंत चौराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. शिवशंकर शर्मा की 18वीं पुण्यतिथि पर पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि देश के प्रति पंडित जी की कुर्बानी को भुलाया नहंीं जा सकता है। वे हमारी विरासत तथा शान हैं। पंडित जी की पुण्य तिथि पर जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का श्रीगणेश विधायक रामवीर उपाध्याय, बसपा नेता बनी सिंह बघेल, आचार्य ब्रजेश शास्त्री ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। उपाध्याय ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिये हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने लम्बे समय तक जो लडा़ईयंा लड़ीं उसकी हम कल्पना भी नहंीं कर सकते हैं। उनकी लड़ाई की बदौलत ही हम ख्ुाली हवा में सांस ले रहे हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से गौरव शास्त्री, चेतन शर्मा, कामता प्रसाद भाई जी, मित्रेश चतुर्वेदी, जगतबर्ती पाठक, विपिन वार्ष्णेय, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, श्रीगेापाल शर्मा, रामपाल, तरूण शर्मा, पारस शर्मा, विजयवीर सिंह, रानू पंडित, बबलू सिसोदिया आदि थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें