ऑनलाइन भुगतान के नाम पर एक युवक ने दुकानदारों से धोखाधड़ी कर ली। सादाबाद स्थित बाजार में रविवार को दुकानदार के पास एक युवक पहुंचा। युवक ने कहा, उसके पास नकद रुपये नहीं हैं, ऑनलाइन भुगतान कर सकता हूं। पांच सौ रुपये की जरूरत है। इसके बाद युवक ने अपने मोबाइल पर दुकानदार को पांच सौ रुपये भेजने का संदेश दिखा दिया। कुछ देर में संदेश प्राप्त होने का हवाला देकर वहां चला गया। दुकानदार को शाम तक रुपये मिलने का संदेश प्राप्त नहीं हुआ था। संवाद