फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पंप के निकट टकराए चार वाहन, कई लोग घायल

Fri, 01 Dec 2023 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद में आगरा मार्ग पर टकराए चार वाहन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आगरा रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन





आगरा रोड पर ऑटो चालक सादाबाद की तरफ आ रहा था। वह पंप से सीएनजी लेने के लिए अचानक पंप की ओर मुड़ गया। इस दौरान ऑटो चालक को बचाने के चक्कर में पुलिस बस केे चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ऑटो चालक तो बच गया, लेकिन रोडवेज बस में पीछे से कार टकरा गई। उसके पीछे एक और कार भी उससे टकरा गई और अंत में कैंटर चालक ने भी कार में टक्कर मार दी।



मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर भीड़ जमा हो गई। अमिता वार्ष्णेय पत्नी सपन वार्ष्णेय अपने बच्चे आसफी, मीतांशी के साथ अलीगढ़ से आगरा जा रहे थे। उनकी जबलपुर के लिए ट्रेन थी। वह अपनी ससुराल अलीगढ़ से घर के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चालक लोकेश वशिष्ठ पुत्र मुन्नालाल निवासी कालिंदी विहार आगरा भी दुर्घटना में घायल हो गया। दूसरी कार सवार शैलेंद्र कुमार पुत्र खड़क सिंह अपने बच्चे रूही और शौर्य के साथ अलीगढ़ से आगरा टेढ़ी बगिया में ममेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे। इन लोगों को भी हादसे में चोट आई है, जबकि पुलिस बस को चालक राजेश कुमार चला रहा था। वह गढ़ मेला से पुलिस बल को छोड़कर लौट रहा था। मौका पाकर ऑटो चालक रफूचक्कर हो गया। जबकि घायलों को मामूली चोट आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें