शहर के पीसी बागला डिग्री कालेज में इसी सत्र से चार नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। कालेज प्रशासन के मुताबिक जुलाई में इन कोर्सों में प्रवेश शुरू हाे जाएगा। सभी कोर्स राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त होंगे।
पीसी बागला डिग्री कालेज में चार नए कोर्स बीबीए, एमएससी जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान शुरू होने जा रहे है। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि सभी कोर्स इसी सत्र में जुलाई में शुरू हो जाएंगे। बीबीए में 60 सीटें व बाकी सभी कोर्साें में 30 -30 सीटें होंगी। इन कोर्सों के शुरू होने से शहर के विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। विद्यार्थियों को इन कोर्सों की पढ़ाई करने के लिए दूसरे जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
पीसी बागला डिग्री कालेज में इसी सत्र से बीबीए, एमएससी जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान के कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। जुलाई से सभी कोर्स शुरू हो जाएंगे। सभी कोर्स राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त हैं। अब शहर के विद्यार्थियों को इन कोर्सों की पढ़ाई करने के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा।
डॉ. महावीर सिंह छौंकर, प्रधानाचार्य, पीसी बागला डिग्री कालेज हाथरस।