फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चार डेंगू पीड़ित मिले, अस्पताल पहुंचे बुखार के 750 मरीज

Tue, 15 Oct 2024 04:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बागला जिला अस्पताल में मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर, पैथोलॉजी लैब और चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। भीड़ को संभालने में अस्पताल के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में बुखार के बीच डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिले में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 24 हो चुकी है। इधर, बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में 14 अक्टूबर को कुल 1800 मरीज पहुंचे, जिनमें 750 बुखार पीड़ित थे। डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


14 अक्टूबर को शहर की वर्मा कॉलोनी वाटर वर्क्स निवासी 30 वर्षीय सोनम वर्मा, हाथरस जंक्शन के गांव नगला जायस निवासी 52 वर्षीय नीरज, सासनी के गांव नगला नत्थू निवासी 12 वर्षीय छोटू और धातुरा कलां निवासी 21 वर्षीय अभिषेक डेंगू पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू पीड़ित मिले मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। बागला अस्पताल में आने वाले संदिग्ध मरीजों को उपचार दिए जाने के साथ उनकी जांच कराई जा रही है। कुल 120 मरीजों की जांच की गई। हालांकि जांच में उनकी प्लेटलेट्स कम आई हैं, लेकिन किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी।

इधर, 14 अक्टूबर को बागला जिला अस्पताल में मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर, पैथोलॉजी लैब और चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। भीड़ को संभालने में अस्पताल के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। निजी चिकित्सकों के यहां भी कमोबेश ऐसे ही हालत हैं। इनके यहां भी सुबह और शाम को मरीजों की भीड़ नजर आ रही है। बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें