जिला योजना समिति के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इस समिति में सदस्य के चार पदों पर चार सभासदों को चुना जाता है। इन पदों के लिए मंगलवार को चार सभासदों ने नामांकन दाखिल किए।
जिले में जिला योजना समिति में से एक सदस्य सामान्य, एक सदस्य सामान्य महिला, एक सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग व एक अनुसूचित जाति का चुना जाना है।
सदस्य के सामान्य पद पर नगर पंचायत हसायन के वार्ड संख्या पांच से अंकुर शर्मा, सामान्य महिला पद पर नगर पंचायत सादाबाद के वार्ड नंबर 10 से उर्मिला, अनुसूचित जाति के पद पर नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड संख्या 11 से धर्मेंद्र कुमार पिप्पल, अन्य पिछड़ा वर्ग पद पर नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड नंबर 17 से बेबी ने नामांकन दाखिल किया है। 21 जून को नामांकन वापसी की प्रकिया के बाद इन सभी प्रत्याशियों को सदस्य घोषित किया जाएगा। संवाद