फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिला अस्पताल में आधुनिक प्रयोगशाला का शिलान्यास

Sun, 17 Sep 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला क्षय रोग चिकित्सालय में प्रयोगशाला के ​शिलान्यास के मौके पर मौजूद सांसद राजवीर दिलेर। स्रो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार को जिला अस्पताल में जनपदीय इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का वर्चुअली शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। इस मौके पर एमडी टीबी अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सांसद राजवीर दिलेर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि इस प्रयोगशाला के बनने के बाद जिला अस्पताल में बायो कैमिस्ट्री से संबंधित सभी जांच हो सकेंगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआई आलम, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएन सिंह, डॉ. राकेश अग्रिहोत्री, जिला वरिष्ठ विशेषज्ञ अनुश्री, डीपीएम बलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें