फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन की पौत्री की डेंगू से मौत

Fri, 16 Nov 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
डेंगू की शिकार बालिका सृष्टि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजय भारत कुलश्रेष्ठ की पौत्री की गुरुवार को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में डेंगू के चलते मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विजय भारत के पुत्र मनीष कुलश्रेष्ठ एडवोकेट की पुत्री सृष्टि कुलश्रेष्ठ (13 वर्ष) गोर्वधन पर्व पर डेंगू से पीड़ित हो गई थी। इलाज मेें फायदा नहीं होने पर उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगातार इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को सृष्टि को मथुरा ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शव घर आने पर काफी भीड़ जमा हो गई। कुलश्रेष्ठ के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। इनमें जयप्रकाश गुप्ता, देवदत्त वर्मा, विपिन वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, उपेंद्र वार्ष्णेय, विपिन लाल, आरके सिंह, नीलम सिंह राठौर, नरेशप्रताप सिंह, गौरीशंकर गुप्ता, श्याम वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, राजेंद्र मोहन सक्सेना, प्रवीण वार्ष्णेय, प्रेम अग्रवाल, जयपाल सिंह चौहान, विष्णु वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह पुंढीर, दिनेश चौहान, अजय पुंढीर, परमात्मा शरण त्रिवेदी, इकराम कुरैशी, विनोद गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, सुनील शर्मा, कुंवर नितिन पुंढीर आदि प्रमुख हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें