फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में हो रही खानापूर्ति, नहीं पहुंच रहे विशेेषज्ञ चिकित्सक

Mon, 10 Apr 2023 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों के नाम पर स्वास्थ्य विभाग खानापूर्ति कर रहा है। इन मेलों में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं पहुंचते हैं। इससे मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पाता है। इसलिए इन मेलों में आने वाले मरीजों की संख्या भी घट रही है।
विज्ञापन



जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाता है। इन मेलों में विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचने चाहिए। जिससे मरीजों की बीमारियों का उपचार किया जा सके। लेकिन मेलों में विशेषा चिकित्सक नहीं पहुंच रहे हैं।



रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यहां एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं पहुंचा। फिजीशियन डा स्वाती ही मरीजों का उपचार कर रही थीं। मरीजों की संख्या भी काफी कम थी। जिससे चिकित्सक व स्टाफ काफी देर तक मरीजों का इंतजार करता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन




जांच के लिए स्वास्थ्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधूगढ़ी आई हूं। यहां कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं पहुंचा है। मजबूरन फिजीशियन से ही सलाह लेनी पड़ी है। अंतिमा शर्मा, मरीज।



स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की काफी कमी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी काफी कमी है। इसलिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

डा मंजीत सिंह, सीएमओ हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें