फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बैठ कर खेल रहा था मासूम, अचानक पलटा ठेला, नीचे दबने से हुई बच्चे की मौत

Tue, 05 Mar 2024 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक बच्चा ठेला पर बैठकर खेल रहा था, अचानक ठेला पलट गया। ठेला पलटने से बच्चा उसके नीचे दब गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने बच्चे को हथठेले के नीचे से लहूलुहान हालत में बाहर निकाला। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्चे का शव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव समामई में 5 मार्च की शाम को ठेला पलटने से एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन

 
गांव निवासी विष्णु का पांच वर्षीय बेटा बेटा प्रिंस शाम बच्चों के साथ गांव में ही खड़े हथठेला पर बैठकर खेल रहा था। तभी अचानक से हथठेला पलट गया। प्रिंस हथठेला के नीचे दब गया। यह देख उसे बचाने के लिए मौके पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। लोगों ने बच्चे को हथठेले के नीचे से लहूलुहान हालत में बाहर निकाला। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में ही करुण-क्रंदन शुरू कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर घर चले गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें