फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मिट्टी का खनन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े, पुलिस पर हुई थी फायरिंग

Tue, 11 Jun 2024 03:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिछले महीने कोतवाली के गांव जरीनपुर भुर्रका में खनन रोकने गई पुलिस पर फायरिंग की गई थी। इसके बाद गांव नगला मनी में पुलिस दल को करीब 50 लोगों ने घेर लिया था। मिट्टी से लदे ट्रैक्टरों को कब्जे से छीनकर ले गए थे। साथ ही पुलिस पर फायारिंग भी की थी।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिट्टी से लदे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने तहसील परिसर में खड़े कर लिए हैं। पिछले महीने क्षेत्र के दो गावों में खनन रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन


क्षेत्र में जेसीबी मशीन, पट्टी मशीनों से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। 10 जून को पुलिस ने कासगंज मार्ग से अगसौली बाजीदपुर स्थित गांव पचौं से मिट्टी से भरे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व हसायन के गांव मैदामई से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर तहसील परिसर में खड़ा कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले महीने कोतवाली के गांव जरीनपुर भुर्रका में खनन रोकने गई पुलिस पर फायरिंग की गई थी।

इसके बाद गांव नगला मनी में पुलिस दल को करीब 50 लोगों ने घेर लिया था। मिट्टी से लदे ट्रैक्टरों को कब्जे से छीनकर ले गए थे। साथ ही पुलिस पर फायारिंग भी की थी। इस प्रकरण में पुलिस ने करीब 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें