फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पांच लोगों को सांप ने डसा, हालत बिगड़ी

Thu, 25 Jul 2024 06:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में जिले के अलग-अलग स्थानों पर सांप ने पांच लोगों को डंस लिया। इन सभी को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ।
विज्ञापन


शहर के जलेसर रोड स्थित गढ़ी जैनी निवासी लवकेश पुत्र रमेश, विनोद कुमार पुत्र कन्हैयालाल, महेंद्र पुत्र रामवीर निवासी गणेश सिटी कॉलोनी आगरा रोड, कुसुमा देवी पत्नी छत्रपाल निवासी गांव जगीपुर सासनी व मानव पुत्र हरीओम निवासी अमरपुर थाना हाथरस गेट को सांप ने डस लिया। इन सभी की हालत बिगड़ गई। गौरतलब है कि बारिश के बाद सांप बिलों से बाहर निकलने लगे हैं। इस कारण सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ. नरेश गोयल का कहना है कि सांप के डसने के बाद देसी इलाज के चक्कर में न पड़ें। मरीज को बाईं करवट की ओर लिटाकर रखें। मुंह से खाने-पीने के लिए कुछ न दें। तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को भर्ती कराएं।
विज्ञापन




सांप के डसने पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान
पीड़ित को सांप से दूर ले जाएं और घबराहट दूर करने में उसकी मदद करें।

खुद को सुरक्षित रखते हुए सांप की प्रजाति का पता करें।

सांप के डसने वाली जगह पर कोई गहना पहने हों तो तुरंत उतार दें।

पीड़ित अगर जूते पहने हुआ है तो तुरंत जूते उतार दें।
जख्म पर पट्टी बांध दें, पट्टी के लिए पेड़ की छाल, अखबार का टुकड़ा, स्लीपिंग बैग या बैकपैक फ्रेम का प्रयोग करें।

जख्म से छेड़छाड़ न करें, पट्टी बांधने के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पीड़ित को ले जाएं।

मरीज को बिल्कुल चलने न दें, मरीज को अपने मन से कोई दर्द निवारक दवा बिल्कुल न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें