फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सांड के हमले से दो महिला सहित पांच हो चुके हैं घायल

Mon, 26 Oct 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मीरपुर में सांड के हमले से घायल मालती देवी - फोटो : samvad
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मीरपुर में एक सांड का आतंक बना हुआ है। इसके हमलावर व्यवहार से ग्रामीणों में दहशत है। लोग घरों के दरवाजे बंद कर अंदर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सांड राहगीरों के पीछे दौड़कर हमला कर रहा है। यह घरों के बाहर बंधे मवेशियों को भी निशाना बना रहा है। रविवार तड़के मालती देवी पर सांड ने हमला कर दिया। हमले में उनके कूल्हे पर गहरा घाव हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। ओमवती देवी भी सांड के पीछे दौड़ने पर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सांड का व्यवहार बेहद आक्रामक हो गया है। सुनील चौधरी ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। सीडीओ पीएन दीक्षित ने बताया कि जल्द ही टीम भेजकर सांड को रेस्क्यू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें