ग्राम पंचायत मीरपुर में सांड के हमले से घायल मालती देवी
- फोटो : samvad
ग्राम पंचायत मीरपुर में एक सांड का आतंक बना हुआ है। इसके हमलावर व्यवहार से ग्रामीणों में दहशत है। लोग घरों के दरवाजे बंद कर अंदर रहने को मजबूर हैं।
सांड राहगीरों के पीछे दौड़कर हमला कर रहा है। यह घरों के बाहर बंधे मवेशियों को भी निशाना बना रहा है। रविवार तड़के मालती देवी पर सांड ने हमला कर दिया। हमले में उनके कूल्हे पर गहरा घाव हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। ओमवती देवी भी सांड के पीछे दौड़ने पर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सांड का व्यवहार बेहद आक्रामक हो गया है। सुनील चौधरी ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। सीडीओ पीएन दीक्षित ने बताया कि जल्द ही टीम भेजकर सांड को रेस्क्यू कराया जाएगा।