फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क हादसों में दंपत्ति सहित पांच लोग घायल, उपचार जारी

Thu, 27 Jul 2023 09:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के गांव नगला बल्लम निवासी ललित कुमार अपनी पत्नी निहाल देवी और एक अन्य महिला बंटी देवी पत्नी अशोक कुमार के साथ बाइक से हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा जा रहे थे। जैसे ही वह कैलोरा चौराहा के निकट पहुंचे तो एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के अलग- अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दंपति सहित पांच लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन

 
अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के गांव नगला बल्लम निवासी ललित कुमार अपनी पत्नी निहाल देवी और एक अन्य महिला बंटी देवी पत्नी अशोक कुमार के साथ बाइक से हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा जा रहे थे। जैसे ही वह कैलोरा चौराहा के निकट पहुंचे तो एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। 
विज्ञापन


इधर, कैलोरा चौराहे पर ही विकास पुत्र राजीव कुमार निवासी गांव बरौली थाना हाथरस जंक्शन बाइक से गिर गया। वह घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मथुरा जिले के गांव सोनई के निकट नम्रता पत्नी कन्हैया निवासी गांव तेहरा थाना चंदपा सड़क हादसे में घायल हो गई। उन्हें भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें