संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के प्रत्येक ब्लॉक और प्राथमिक विद्यालयों में मनरेगा के तहत पार्क व रसोई सेट बनाए जाएंगे। इसे लेकर विभाग की ओर से कार्ययोजना के आधार पर एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। सभी ब्लॉकों में 2 अक्टूबर को एक साथ कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। इसे लेकर विभाग की ओर से तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है।
मनरेगा के तहत प्रत्येक ब्लॉक की 5-5 ग्राम पंचायतों में किचिन सेट, पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसे लेकर विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। इसका एस्टीमेट बना लिया गया है। पीडी राजेश कुरील ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ दो अक्टूबर को निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुस्तकालयों व अंत्येष्टि स्थल का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों व कार्य स्थल का चयन कर लिया गया है।