फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पशु चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने पशु चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी के पशु बरामद किए हैं।
विज्ञापन




रुमकुमार पुत्र चित्तरपाल निवासी लाड़पुर ने थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर देकर कहा था कि दो मई की रात को चोरों ने उनकी भैंस चोरी कर ली है। रामप्रकाश गौतम पुत्र रघुनाथ प्रसाद गौतम निवासी ग्राम लाड़पुर ऐंहन थाना हाथरस जंक्शन द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया कि चार जुलाई की रात को गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी एक भैंस व पड़िया चोरी कर ली है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पशु चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी देवेश कुमार पांडेय ने पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इन घटनाओं का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन




पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक भैंस व दो पड्डे, दो तमंचा, चार कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक कैंटर वाहन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हरगोपाल सिह पुत्र सुजान सिह निवासी कोसी खुर्द थाना मुगर्रा जिला मथुरा, सोनू उर्फ सोहन गौतम पुत्र रामनिवास निवासी लाड़पुर ऐंहन थाना हाथरस जंक्शन, प्रदीप उर्फ भोला पुत्र देवीराम निवासी लाड़पुर ऐंहन थाना हाथरस जंक्शन, लवकुश पुत्र राजकुमार निवासी लालगढ़ी थाना सादाबाद व चमन पुत्र कमरुद्दीन निवासी बीएसए कॉलेज रोड थाना हाईवे जिला मथुरा बताया। आरोपियों ने बताया कि वह पशुओं को चोरी करने के बाद एक सुरक्षित स्थान पर रखते थे। कुछ दिन बाद टैंकर में ले जाकर उनको बेच देते थे। इसकी एवज में जो रुपये मिलते थे, उनको वह आपस मे बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें