फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

287 अस्थायी लाइसेंसों पर बिकेंगी आतिशबाजी, 15 बिक्री स्थल निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अस्थायी आतिशबाजी विक्रेताओं के लिए स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है। जिले में 287 अस्थायी लाइसेंसों पर आतिशबाजी की बिक्री की जाएगी। इसके लिए जिले में 15 बिक्री स्थलों का चयन किया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से आतिशबाजी बिक्री को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी है।
डीएम रमेश रंजन ने कहा है कि जिले आतिशबाजी बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस बनाए गए हैं। सभी तहसीलों में आतिशबाजी बिक्री के लिए स्थलों का चयन भी किया गया है। बिक्री स्थल पर टिनशेड के अंदर तेल से जलने वाले लैंप, गैस एवं खुली बत्तियों की उपलब्धता किसी भी दशा में नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिनशेड में पानी मिट्टी, बालू व अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था दुर्घटना रोकने के लिए रखी जाए। अस्थायी आतिशबाजी विक्रताओं द्वारा नियमों के उल्लंघन की दशा में अस्थायी विक्रय हेतु प्रदत्त अनुमति तत्काल निरस्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्मित दुकानों के बीच में पार्टीशन के रूप में कम से कम तीन मीटर का फासला रखा जाए।
तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र
नगर पालिका सिकंदराराऊ क्रीड़ा स्थल, पुरलिदनगर से हसायन रोड पर एक किमी दूर, अंडौली रोड हसायन, सुम्मेर रोड कचौरा।
तहसील सादाबाद क्षेत्र
बाग छावी मियां, आबादी से बाहर खाली मैदान सहप ऊ, आबादी से बाहर खाली मैदान बिसावर, आबादी से बाहर खाली मैदान कुरसंडा।
तहसील सासनी
केएल जैन इंटर कॉलेज का मैदान, भोपतपुर रोड पर खाली मैदान।
तहसील हाथरस
बागला इंटर कॉलेज का मैदान, जीएसएएस इंटर कॉलेज का मैदान, भोपतपुर रोड खाली मैदान, आबादी से बाहर खाली मैदान हाथरस जंक्शन, पुराना किला महौ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें