फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति के निकट जर्जर लाइन में लगी आग, हादसा बचा

विज्ञापन
बिजली कार्यालय में अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देते हिंदू महासंघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मंडी समिति के निकट सरिता प्रेम हॉस्पिटल के सामने रविवार की रात जर्जर लाइन में आग लग गई। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इसे लेकर सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने बिजली कार्यालय पहुंचकर अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह से मुलाकात की और उन्हें कर्मचारियों की लापरवाही से अवगत कराया।
पदाधिकारियों का कहना है कि रविवार की रात को सरिता प्रेम हॉस्पिटल के सामने अलीगढ़ रोड पर जर्जर हुई लाइन में आग लग गई। यह हादसा पहले भी कई बार हो चुका है। वहां खड़ी गाड़ियां भी बाल-बाल बच गई। नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने घंटाघर बांस मंडी में कम वोल्टेज आने की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

देहाती क्षेत्रों में पांच से छह घंटे की कटौती समस्या के बारे में बताया गया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता को समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी दिया गया। अधीक्षण अभियंता ने सभी समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रभारी राजकुमार पाठक, नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, नगर महामंत्री विशाल वार्ष्णेय, जिला महामंत्री अजय प्रधान, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राज कुमार वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रेम सिंह यादव, डा.ॅ राजेश शर्मा, कुलदीप वार्ष्णेय, डॉ. मुनेष चौधरी, देवेंद्र चौहान, संजू गहराना, प्रिंस वार्ष्णेय, योगेश जैन, मनीष गोयल, सुमित अग्रवाल, हरजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें